ऐश्प्रा फाउंडेशन की पहल: उत्तर प्रदेश में 56वां निःशुल्क आरओ प्लांट शुरू, लखनऊ को मिला चौथा प्लांट
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पांडेय)। समाज की सेहत और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐश्प्रा फाउंडेशन ने गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम (लखनऊ) में अपना 56वां निःशुल्क आरओ चिल्ड वाटर प्लांट शुरू किया। यह प्लांट हरि प्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलिमा सोनकर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारी अहमद फराज खान (जूनियर असिस्टेंट), शरद पटेल (फार्मसिस्ट), ऐश्प्रा फाउंडेशन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्लांट की खासियत
-
क्षमता: 1,000–1,200 लीटर प्रति घंटा
-
एक बोरिंग से भूजल लेकर शुद्धिकरण, और अतिरिक्त पानी को दूसरी बोरिंग के माध्यम से भूगर्भ में लौटाने की व्यवस्था
-
उद्देश्य: पेयजल उपलब्ध कराना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना
समाज के लिए बड़ा कदम
डॉ. नीलिमा सोनकर ने कहा ऐश्प्रा फाउंडेशन का यह प्रयास केवल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को स्वास्थ्य जागरूकता और जल संरक्षण की दिशा में भी प्रेरित करेगा। इस तरह की पहल भविष्य में स्वच्छ पानी की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।”
ऐश्प्रा की प्रतिबद्धता
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर्स श्री अतुल सराफ और श्री अनूप सराफ ने बताया कि:
-
यह लखनऊ में चौथा और प्रदेश में 56वां निःशुल्क आरओ प्लांट है।
-
संस्था का लक्ष्य केवल शुद्ध जल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जल शुद्धिकरण प्रक्रिया में होने वाली बर्बादी को कम करना और लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक करना भी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की घटती उपलब्धता एक गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे प्रयास ही आने वाले कल में बड़े बदलाव का आधार बनेंगे।
