ऐश्वर्य शर्मा बने गोमतीनगर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी ने गोमतीनगर प्रखंड निवासी ऐश्वर्य शर्मा को डिप्टी डिवीजनल वार्डेन नियुक्त किया है। तीन साल की अवधि के इस कार्यकाल में वे नागरिक सुरक्षा से जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ निभाएँगे।
ऐश्वर्य शर्मा लंबे समय से नागरिक सुरक्षा कोर से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के लिए वे नागरिक सुरक्षा कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपना कार्यभार उपनियंत्रक रविंद्र कुमार और वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा की उपस्थिति में संभाला।
इस अवसर पर सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार और गोमतीनगर के डिवीजनल वार्डेन नफीस अहमद भी मौजूद रहे। नवनियुक्त डिप्टी डिवीजनल वार्डेन ऐश्वर्य शर्मा ने नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक/जिलाधिकारी विशाख जी और चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
