अकासा एयर ने मनाया तीन वर्षों की ऐतिहासिक सफलता का जश्न
सीईओ का संदेश
अकासा एयर के संस्थापक एवं सीईओ विनय दुबे ने कहा,एक बेहतरीन एयरलाइन बनाने के लिए केवल महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि अनुशासन, उद्देश्य और मानवीय दृष्टिकोण जरूरी है। हमने दिखा दिया है कि तेजी से विस्तार करते हुए भी संचालन में उत्कृष्टता बनाए रखना संभव है। विश्वस्तरीय सुरक्षा, कर्मचारियों में निवेश और ग्राहक अनुभव के प्रति प्रतिबद्धता ने हमें सही दिशा में आगे बढ़ाया है।
आज 4,700 से अधिक कर्मचारियों और 1.9 करोड़ यात्रियों के साथ अकासा एयर परिचालन उत्कृष्टता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 एयरलाइनों में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर भारतीय विमानन उद्योग का नेतृत्व करना।
परिचालन उपलब्धियां
-
1,00,000+ उड़ानों का संचालन, जिनमें 3,800 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल
-
भारतीय विमानन में सबसे कम उड़ान रद्द दर और बेहतरीन समयबद्धता
-
1,31,000 टन से अधिक कार्गो का परिवहन
-
1,150+ कॉर्पोरेट पार्टनर्स के साथ मज़बूत बिज़नेस नेटवर्क
वित्तीय मजबूती
वित्त वर्ष 2025 में अकासा एयर का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 49% बढ़ा। क्षमता (उपलब्ध सीट किलोमीटर) में 48% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। प्रमुख निवेशकों के साथ नए पूंजी निवेश समझौते किए गए हैं, जो कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति को गति देंगे और प्रतिस्पर्धी बाजार में स्थायी लाभप्रदता सुनिश्चित करेंगे।
भविष्य की दिशा
अकासा एयर अपनी लागत-प्रभावी रणनीति, नेटवर्क विस्तार और सेवा उत्कृष्टता के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। कंपनी का संकल्प है – “एक ऐसी एयरलाइन बनना जिस पर भारत को गर्व हो।”
