सदस्य विस्तार और समाज उत्थान पर मंथन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Brainstorming on member expansion and social upliftment, executive meeting of All India Kayastha Mahasabha concluded
Sat, 16 May 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन Sheroes Hangout में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से सदस्य संख्या विस्तार, महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर महासभा की टास्क फोर्स गठित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महासभा के अध्यक्ष Umesh Kumar Srivastava ने सभी सदस्यों से कायस्थ समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार को महासभा की ओर से राम भवन, विराम खंड-5 में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद निगम, महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, अशोक अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, केशव दास, विनोद श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, अतुल निगम, मीडिया प्रभारी संजय निगम, शंकर शरण अस्थाना, सुनील निगम, इन्द्रिश कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रीतम श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विमल किशोर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
