होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाएगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी की कार्यकारिणी बैठक संजय निगम (मीडिया प्रभारी) के आवास, विवेक खंड-3, गोमती नगर, Lucknow में संपन्न हुई। बैठक में आगामी होली मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह 8 मार्च 2026 को देवा रोड, चिनहट स्थित Jarang Guest House में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
-
विराट हास्य कवि सम्मेलन (प्रदेश के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों की सहभागिता)
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
फूलों की होली
-
कायस्थ समाज की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 11 महिला विभूतियों का सम्मान (अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर)
![];]=](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/0dfb249c55024e9207d141a206c4737e.jpg)
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने और पारस्परिक प्रेम एवं सौहार्द के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, संगठन मंत्री विजय कृष्ण, जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डी.सी. श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, संजय निगम सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में एकता, सांस्कृतिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
