6 दिसंबर 'परिनिर्वाण दिवस' पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम: अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि

A grand event will be held in Lucknow on December 6th, 'Parinirvana Day': Akhilesh Yadav will be the chief guest.
 
A grand event will be held in Lucknow on December 6th, 'Parinirvana Day': Akhilesh Yadav will be the chief guest.

लखनऊ।  समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 9 नवंबर को लखनऊ के दारुल शफा ए-ब्लॉक के कॉमन हॉल में संपन्न हुई। यह बैठक सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

6 दिसंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

बैठक में संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

  • मुख्य अतिथि: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी।

  • स्थल: लखनऊ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान।

  • आयोजन: यह कार्यक्रम अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती के अगुवाई में होगा।

2027 चुनाव पर युद्ध स्तर पर तैयारी का आह्वान

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी करनी है।श्री भारती ने राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा:कुछ दल जो स्वयं को दलित हितैषी होने का दम भरते हैं, वे अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को मदद कर रहे हैं, जिसे बहुजन समाज भली-भांति समझ रहा है। बहुजन समाज उनकी बातों पर ध्यान न देकर समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा।" उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव जी बाबा साहब के संविधान को बचाने और दलित-पिछड़ों के हक-अधिकार व सम्मान के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि कुछ दलित समाज के नेता अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की मदद कर रहे हैं।

2027 में सपा की सरकार का संकल्प

श्री भारती ने 2024 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह दलित समाज ने सपा का साथ दिया और पार्टी उत्तर प्रदेश में नंबर वन बनी, ठीक उसी तरह 2027 में भी दलित समाज के लोग समाजवादी पार्टी की मदद करके भारतीय जनता पार्टी की धूमधाम से विदाई करेंगे और माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

विधायकों ने बढ़ाया हौसला

बैठक में मौजूद विधायक बृजेश कठेरिया और विधायक गौरव रावत ने अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे 6 दिसंबर के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर ने किया।

प्रमुख उपस्थिति

बैठक में विधायक गौरव रावत, बृजेश कठेरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत, रामबाबू सुदर्शन, किरन वर्मा, राजू पासी, सुधीर गौतम, सत्येंद्र कुमार पानू, राकेश रंजन, पूजा गौतम, राजेश भारतीय, मेराज अहमद, एमपी सिंह जाटव, राकेश बाबू वाल्मीकि, सर्वेश अंबेडकर, डॉक्टर हरविंदर बाराची प्रसाद, डॉ. अतेंद्र कुमार, जसवंत सिंह जाटव, सत्येश गौतम, विनायक सोनकर, श्रवण पटेल, मानसिंह पटेल, रणवीर सिंह जाटव, सुमन दिवाकर, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, मनीष कुरील, विजय कुमार जाटव, पार्षद ममता रावत, पार्षद आशा रावत, सनी रावत, पार्षद गौतम रावत, सीमा देश प्रेमी, डा. अयोध्या प्रसाद रावत, सोनू भारती गिहार सहित भारी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags