अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया विजय दिवस
All India Ex-Servicemen Service Council celebrated Vijay Diwas
Mon, 14 Apr 2025
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई इकाई ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा जापान के सहयोग से 1942 में आजाद हिन्द फौज के गठन के बाद 1944 में आजाद हिन्द फौज द्वारा मणिपुर के मोइरांग में तिरंगा फहराया गया
नागालैंड को ब्रिटिश साम्राज्य के चंगुल से आजाद कराया था, यह एक भीषण ऐतिहासिक युद्ध था, यह युद्ध 26 दिनों तक चला था,कर्नल शौकत मलिक द्वारा मोरांग में भारतीय ध्वज फहराया गया था, इसमें एक महिला रेजीमेंट भी थी, जिसका नाम झांसी की रानी था, नेता जी का नारा था कि तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा, आजाद हिन्द फौज की स्थापना सिंगापुर में हुई थी, जिसका मुख्य लक्ष्य था अंग्रेजों को भारत से भगाना,इस मौके पर नेता सुभाष चंद्र बोस के आजादी के लिए किए गए महान कार्यों तथा बलिदानों को याद करने हेतु 14 अप्रैल को मोरांग दिवस के रूप में विजय दिवस अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा मनाया गया,, जिसमे जिला अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
