अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कराई अनाथ बेटी की शादी
All India Ex-Servicemen Service Council arranged the marriage of an orphan girl.
Mon, 30 Mar 2026
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की हरदोई इकाई ने प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी के नेतृत्व में एक अनाथ बेटी का विवाह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न कराया। परिषद की जिला टीम ने विवाह के लिए आवश्यक सभी सामान उपलब्ध कराया तथा बारात और अतिथियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं।
यह आयोजन बावन ब्लॉक में अजय सिंह के विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें उनकी विशेष भूमिका रही। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक और संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परिषद के संरक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, जे.बी. सिंह फौजी, नीरज सिंह फौजी, लव कुमार सिंह फौजी, अवशेष सिंह फौजी, विमलेश सिंह फौजी, सुबेदार मेजर बीर पाल सिंह, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू तथा देवेंद्र सिंह फौजी का विशेष सहयोग रहा। परिषद की हरदोई टीम ने विवाह का पूरा खर्च वहन किया और इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
