अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary was celebrated with great pomp by All India Ex-Servicemen Council Hardoi.
 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

हरदोई। आज दिनांक 23 जनवरी (शुक्रवार) को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई के तत्वावधान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरदोई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के सचिव राहुल सिंह ‘फौजी’ ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं नेताजी की छायाचित्र का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सर्वदमन जी ने गणगीत प्रस्तुत किया, वहीं राहुल सिंह फौजी ने संगठन गीत के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने नेताजी को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

jklp;'op

विशिष्ट अतिथि श्री राजेश जी (विभाग संपर्क प्रमुख, उन्नाव) ने संघ की विचारधारा रखते हुए नेताजी को नमन किया।कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक फाउंडेशन ने नेताजी के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर मंच पर रेखा सिंह (जिला अध्यक्ष मातृशक्ति, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई) एवं कैप्टन राजेंद्र सिंह (संरक्षक) भी उपस्थित रहे।संगठन द्वारा संचालित हरदोई डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षक पुनीत सिंह एवं तैयारी कर रहे युवाओं ने अतिथियों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान प्रकट किया।

jkljho

कार्यक्रम में एम.पी. सिंह एवं वीरपाल सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही।जे.बी. सिंह एवं सुनील सुशील ने नेताजी के जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए।विमलेश सिंह, संजय विक्रम एवं चक्र सुदर्शन सिंह ने सभी का स्वागत एवं उद्बोधन किया।अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी ने कहा कि संगठन सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ हर समय खड़ा रहेगा।कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ किया गया। इस अवसर पर लगभग 85 पूर्व सैनिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Tags