अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने पुलवामा दिवस मनाया

All India Ex-Servicemen Service Council Hardoi celebrated Pulwama Day
 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने पुलवामा दिवस मनाया

हरदोई। आज 14 फरवरी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई इकाई द्वारा पुलवामा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों, परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहादत को याद किया।

p;;

कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती भी उपस्थित रहीं। उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र सेवा और रक्षा के प्रति संकल्प लेते हुए शपथ ली कि वे देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समारोह के अंत में “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम ने शहीदों की कुर्बानी को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति एकजुटता और समर्पण का संदेश दिया।

Tags