अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने चलाया ‘मिशन 26-26-26-26’
26 ex-servicemen simultaneously hoisted the tricolor flag in 26 schools.
हरदोई। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई द्वारा एक विशेष राष्ट्रभक्ति अभियान “मिशन 26-26-26-26” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी ने किया।
इस मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026 में 26 जनवरी को हरदोई जिले के 26 चिन्हित विद्यालयों में 26 पूर्व सैनिकों द्वारा एक साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करना रहा।
मिशन के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में पूर्व सैनिकों को भेजा गया, जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर छात्रों एवं शिक्षकों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जिन विद्यालयों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, उनमें प्रमुख रूप से— स्वामी कल्याण नंद पीजी कॉलेज, नेवरदेव; सरस्वती शिक्षा मंदिर, अंधियार बावन; सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, बेहटाधिरा बावन; महाशक्ति बाल विद्या मंदिर, शाहाबाद; प्राथमिक विद्यालय खेरिया, टड़ियावां; संविलियन विद्यालय संगेचामऊ साड़ी; प्रेम कुटी प्राथमिक विद्यालय, नुमाइश पूर्वा; संविलियन विद्यालय अल्लीपुर, बेहदर;

उच्चतम प्राथमिक विद्यालय पिलखना, माधोगंज; प्राथमिक विद्यालय ततेवरा; प्राथमिक विद्यालय खजुरमई, अहिरोरी; उच्च प्राथमिक विद्यालय साथिन, टड़ियावां; प्राथमिक विद्यालय धर्मशाला, संडीला; संविलियन विद्यालय ककेडुआ, बेहदर; प्राथमिक विद्यालय उल्लामऊ; सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज; राणा जी मेमोरियल शिक्षण संस्थान, बारसोईआ; प्राथमिक विद्यालय आलूथोक; द ग्लोबल स्कूल, हरदोई; प्राथमिक विद्यालय मदारा, अहिरोरी; जूनियर हाई स्कूल धारा; एच.एच. इंटर कॉलेज, हत्याहरण, कोथावां; प्राथमिक विद्यालय बिजगवां; पीएम इंटर कॉलेज, टड़ियावां; लखनऊ पब्लिक स्कूल; प्रभा देवी इंटर कॉलेज, बाजिदपुर सहित अन्य विद्यालय शामिल रहे।
इस अवसर पर राहुल सिंह फौजी ने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समाज और देशहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियानों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और बलिदान की भावना से जोड़ना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। मिशन 26-26-26-26 को जनमानस और शिक्षण संस्थानों द्वारा सराहना मिली तथा यह अभियान जिले भर में देशभक्ति का प्रेरणास्रोत बना।
