अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई की मातृशक्ति ने निकाला सर्दी राहत रथ

Matri Shakti of All India Ex-Servicemen Council Hardoi took out winter relief chariot
 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई की मातृशक्ति ने निकाला सर्दी राहत रथ

हरदोई।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई की मातृशक्ति इकाई द्वारा आज सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से सर्दी राहत रथ निकाला गया। इस मानवीय अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रथ का स्वागत परिषद की मातृशक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी, श्रीमती मीनू देवी एवं सचिव श्रीमती पूजा सिंह द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया। इस अवसर पर आशुतोष जी ने इस सेवा मुहिम की सराहना की।

राहत सामग्री का वितरण

सर्दी राहत रथ के माध्यम से जरूरतमंदों को चाय, बिस्किट, मोजे, टोपे, कंबल एवं जैकेट का वितरण किया गया। रथ की अगुवाई एम.पी. सिंह एवं कैप्टन राजेंद्र सिंह ने की।वितरण कार्य में सर्वदमन सिंह फौजी, विमलेश सिंह फौजी, जे.बी. सिंह फौजी एवं मुरारी लाल फौजी ने सक्रिय सहयोग करते हुए लोगों को चाय-बिस्किट वितरित किए।राहत वितरण पिहानी चुंगी से प्रारंभ होकर कैनाल रोड, रोडवेज बस स्टैंड एवं सरकारी अस्पताल तक किया गया।

dfthgrt

लगातार जारी है सेवा अभियान

परिषद के अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी के तत्वाधान में यह सर्दी राहत रथ दिसंबर–जनवरी माह में निरंतर रात्रि के समय सर्दी से परेशान जरूरतमंद लोगों की सहायता करता रहा है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने दोहराया कि संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा और देश सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

fghjfgt

Tags