अखिल भारतीय व्यापारी एसोसिएशन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सुगामऊ क्रिकेट अकादमी में लगाए गए छायादार और फलदार पौधे, पदाधिकारियों ने क्रिकेट का भी उठाया आनंद
 
सुगामऊ क्रिकेट अकादमी में लगाए गए छायादार और फलदार पौधे, पदाधिकारियों ने क्रिकेट का भी उठाया आनंद
लखनऊ। अखिल भारतीय व्यापारी एसोसिएशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सुगामऊ क्रिकेट ग्राउंड एंड अकादमी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन से जुड़े लोगों ने भी पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

क्रिकेट का भी लिया आनंद

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और अतिथियों ने सुगामऊ क्रिकेट अकादमी में बैटिंग और बॉलिंग का भी आनंद लिया। इससे कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता के साथ खेल और आपसी सौहार्द का भी माहौल देखने को मिला।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुगामऊ क्रिकेट ग्राउंड एंड अकादमी के संचालक मनोज कुमार वर्मा, अनुक्रत निगम, नन्द राम वर्मा, संजीव कुमार, अखिल भारतीय व्यापारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव विकास मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतहर अली सिद्दीकी, प्रदेश सचिव रत्नाकर मिश्रा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रमोद वर्मा, प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) मधु संतोष, गौरव वर्मा (उत्तर प्रदेश पुलिस), राम सनेही वर्मा (अधिशासी अभियंता, रेलवे), उमेश चंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव रवि राकेश, एडवोकेट प्रशांत सिंह, नगर अध्यक्ष चित्रांशु राय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन हाशमी, ट्रांसगोमती महासचिव महेंद्र मिश्रा, मनोज यादव, शिवदास लोधी, ऋषि पटेल, शिवकुमार, निखिल वर्मा, शीर्ष वर्मा, दर्श वर्मा, मो. कलीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय व्यापारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags