विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में विरोधी मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप : रामभजन चौबे
Allegations of deletion of names of opposing voters in Tarabganj Assembly constituency: Rambhajan Choubey
Tue, 17 Feb 2026
तरबगंज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं द्वारा विपक्षी विचारधारा के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है।
श्री चौबे ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बीएलओ द्वारा विपक्ष समर्थित मतदाताओं के विरुद्ध फर्जी आपत्तियां दर्ज कर उनके नाम फॉर्म-7 के जरिए हटवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मतदाताओं के नाम आपत्ति सूची में दर्शाए जा रहे हैं, उन्हें स्वयं इस प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं होती कि उनके नाम का इस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है।

सपा नेता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि फॉर्म-7 के माध्यम से दर्ज आपत्तियों—विशेषकर येलो और रेड जोन की सूची—की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले बीएलओ तथा आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ सख्त एवं समुचित कार्रवाई की जाए।
