लखनऊ विश्वविद्यालय को एंबुलेंस और 22 सीटर मिनी बस स्वीकृत
Ambulance and 22 seater mini bus approved for Lucknow University
Sun, 29 Jun 2025
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय).लखनऊ विश्वविद्यालय को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत माननीय सांसद (राज्यसभा) डॉ दिनेश शर्मा (पूर्व उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) की सांसद निधि की धन-राशि से उनकी संस्तुति के क्रम में एक एंबुलेंस और एक 22 सीटर मिनी बस मिलने की स्वीकृत हुई है।
यह एंबुलेंस वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स मॉनिटर, ग्लूकोज स्टैंड, ब्लड प्रेशर मशीन, फेब्रिकेशन एवं अन्य सुविधा युक्त होगी।
पूर्व में भी प्रोफेसर दिनेश शर्मा द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को एक एंबुलेंस अपने विधायक निधि (जब शर्मा जी विधान परिषद सदस्य थे) से प्रदान किया गया है।
कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने स्वयं एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से माननीय प्रो दिनेश शर्मा, सांसद (राज्य सभा) एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का आभार प्रकट किया है।
