गोंडा पहुंचे अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल, सांसद करण भूषण से सीखी निशानेबाजी; कोठी और हेलिकॉप्टर देख रह गए दंग

American Fitness Star Ashton Hall Arrives in Gonda; Learns Marksmanship from MP Karan Bhushan—Left Awestruck by the Mansion and Helicopter
 
गोंडा पहुंचे अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल, सांसद करण भूषण से सीखी निशानेबाजी; कोठी और हेलिकॉप्टर देख रह गए दंग
गोंडा डेस्क: मशहूर अमेरिकी फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। अपने इस खास दौरे के दौरान वे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले पहुंचे, जहाँ उन्होंने दो दिन का समय बिताया। गोंडा में एश्टन हॉल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे व वर्तमान सांसद करण भूषण सिंह से मुलाकात की। पूर्व सांसद की 15 एकड़ में फैली आलीशान कोठी, लग्जरी गाड़ियां और निजी हेलिकॉप्टर देखकर अमेरिकी स्टार पूरी तरह भौचक्के रह गए।

नंदिनी नगर शूटिंग रेंज में लगाए निशाने, करण भूषण ने दिए टिप्स

रविवार सुबह करीब 8 बजे सांसद करण भूषण सिंह अमेरिकी इन्फ्लुएंसर को नंदिनी नगर स्थित शूटिंग रेंज लेकर पहुंचे। वहां एश्टन हॉल ने शूटिंग करने की इच्छा जताई, जिसके बाद करण भूषण ने उन्हें राइफल थमाई और निशानेबाजी के बारीकी से टिप्स दिए। करण भूषण से ट्रेनिंग लेने के बाद एश्टन ने वहां दो राउंड फायर भी किए।

u8987

चप्पल पर 'B' देखकर बोले- आप तो 'बॉस' हो!

मुलाकात के दौरान एक मजेदार और हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। बातचीत के दौरान अचानक एश्टन हॉल की नजर सांसद करण भूषण सिंह की चप्पलों पर पड़ी, जिस पर अंग्रेजी का अक्षर 'B' लिखा हुआ था। एश्टन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस 'B' का मतलब 'बॉस' (Boss) है। अमेरिकी स्टार की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।

जिम में नहीं उठी 'हनुमान गदा', तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी

करण भूषण ने जब एश्टन को अपने पिता बृजभूषण सिंह का पर्सनल जिम दिखाया, तो वहां रखी पारंपरिक भारी-भरकम 'हनुमान गदा' को देखकर अमेरिकी फिटनेस फ्रीक काफी रोमांचित हो गए। 18 मिलियन (1.8 करोड़) से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एश्टन ने गदा उठाकर एक्सरसाइज करने की कोशिश की। हालांकि, अपनी हैवी फिटनेस के बावजूद वे शुरुआती दो प्रयासों में गदा को हिला भी नहीं सके। आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने पूरी ताकत लगाकर गदा उठाई और वर्कआउट किया।

888

ढाई करोड़ के घोड़ों पर सवारी और बच्चों के साथ क्रिकेट

गोंडा प्रवास के दौरान एश्टन हॉल ने कोठी के अस्तबल में मौजूद करीब ढाई करोड़ रुपये की कीमत वाले कीमती घोड़ों पर बैठकर घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ गली क्रिकेट भी खेला और वहां 'खेलो इंडिया' व 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर सबका दिल जीत लिया।

"फिटनेस के मामले में एश्टन का कोई तोड़ नहीं" – करण भूषण सिंह

एश्टन हॉल के साथ आए योगेंद्र कुशवाहा और खुद एश्टन ने इस शानदार आतिथ्य के लिए सांसद करण भूषण सिंह की जमकर तारीफ की। वहीं, सांसद करण भूषण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "फिटनेस की दुनिया में एश्टन हॉल एक बहुत बड़ा नाम हैं और लोग उनसे काफी कुछ सीखते हैं। गोंडा आगमन पर हमने उनका पारंपरिक स्वागत किया, उन्हें घुड़सवारी और निशानेबाजी का अनुभव कराया।" इस यादगार मुलाकात के बाद एश्टन हॉल अपनी टीम के साथ आगे के सफर के लिए रवाना हो गए।

Tags