युवा वर्ग में बढ़ती ब्लड शुगर व हृदय रोग की चिंता के बीच डॉ. पंकज श्रीवास्तव द्वारा "दिल से दिल तक" अभियान की शुरुआत

हिंद हार्ट इंस्टिट्यूट व कायस्थ समाज गोंडा द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर संपन्न
 
हिंद हार्ट इंस्टिट्यूट व कायस्थ समाज गोंडा द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर संपन्न
गोंडा। तेजी से बढ़ रही ब्लड शुगर व हृदय रोग की समस्याओं को देखते हुए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "दिल से दिल तक" अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में हिंद हार्ट इंस्टिट्यूट एवं कायस्थ समाज गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित चेस्ट एंड डायबेटिक सेंटर, निकट जिला अस्पताल, गोंडा में निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 से अधिक मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें—जैसे ब्लड शुगर, ईसीजी, पीएफटी, एलएफटी, एचबी1एसी, आरबीएस, लिपिड प्रोफाइल आद निःशुल्क की गईं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श प्रदान किया गया।

Hzhz
श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव (गप्पू भैया) ने डॉ. पंकज श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में अधिकांश लोग स्वास्थ्य की उपेक्षा कर देते हैं, जिसके चलते आगे चलकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक हैं।
चरक हार्ट इंस्टिट्यूट, लखनऊ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश देते हुए कहा कि—
“दिल का रखें ध्यान, नहीं तो होगी परेशानी।”
उन्होंने सलाह दी कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट व्यायाम, मॉर्निंग वॉक, कम नमक व कम तेल का सेवन, तथा वसायुक्त व अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज अत्यंत आवश्यक है।
Bzbz
चेस्ट फिजिशियन डॉ. ए. के. उपाध्याय ने बताया कि मधुमेह और हृदय रोग देश में तेजी से फैल रहे हैं और अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सकीय शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
चित्रांश कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को अनिवार्य बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ लोगों का स्वस्थ रहना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने वालों में—
अश्विनी श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, दिनेश श्रीवास्तव, गगन विवेक, डी.के. श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल, अतुल श्रीवास्तव, पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विकास मनोहर विचित सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ. राहुल का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
शिविर को सफल बनाने में आशीष श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा और राघवेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags