तेज आंधी और बारिश के बीच महराजगंज में गूंजी सारंगी की मधुर तान

Amidst heavy storm and rain, the melodious tune of Sarangi resonated in Maharajganj.
 
kkk
महराजगंज। संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण (01-05 मई 2026) के कार्यक्रम के तीसरे दिन महराजगंज के ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल और चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सारंगी वादन का भव्य आयोजन किया गया। तेज आंधी और भारी बारिश के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगी की मधुर धुनों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सारंगी की शीर्ष श्रेणी की कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती, तबला वादक पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव एवं भाजपा की वरिष्ठ पदाधिकारी आद्या सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

vjgy

विदुषी गौरी बनर्जी सती ने राग यमन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पंडित किशोर बनर्जी के तबला संग सारंगी की जुगलबंदी ने माहौल को संगीत से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में “अच्युतम केशवम्” की सुरमयी प्रस्तुति और तालबद्ध धुनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

----

अपने संबोधन में विदुषी गौरी बनर्जी सती ने सारंगी की पौराणिक और सांगीतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सारंगी भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीत का अत्यंत प्राचीन और महत्वपूर्ण तार वाद्य यंत्र है। इसकी ध्वनि मानवीय आवाज के बेहद करीब मानी जाती है, जो भावनाओं को गहराई से अभिव्यक्त करने में सक्षम है।

स्पिक मैके के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने संस्कृति मंत्रालय, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और दोनों विद्यालयों के प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के संरक्षण हेतु स्पिक मैके के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

00

इसी क्रम में चिन्मय ग्रामोदय इंटर कॉलेज जयप्रभा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रतीक तिवारी ने कलाकारों के स्वागत के साथ किया। यहां राग सरस्वती की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश तिवारी, विमल श्रीवास्तव, बिनय श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags