केंद्रीय विद्यालय हरदोई की अमीमा यासीन ने लहराया परचम, 92% अंकों के साथ बनीं स्कूल की तीसरी टॉपर
Amima Yasin of Kendriya Vidyalaya, Hardoi, Achieves Distinction; Becomes the School's Third Topper with 92% Marks.
Thu, 16 Apr 2026
हरदोई | 15 अप्रैल 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में केंद्रीय विद्यालय हरदोई की छात्रा अमीमा यासीन ने शानदार सफलता हासिल की है। अमीमा ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान (Third Topper) प्राप्त किया है।
न्यायिक सेवा में जाना है लक्ष्य
अमीमा यासीन, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में अवर अभियंता इंजीनियर अहमद मुबीन की सुपुत्री हैं। अपनी इस सफलता से उत्साहित अमीमा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह 5 वर्षीय लॉ (LLB) का कोर्स कर न्यायिक सेवा (Judiciary Services) में जाना चाहती हैं। उनका सपना जज बनकर देश की सेवा करना और न्याय प्रणाली में योगदान देना है।
विषयवार प्रदर्शन
अमीमा की शैक्षणिक प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाईस्कूल के कुल 6 विषयों में से 5 विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
