धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लिखा दर्द भरा संदेश
टरटेनमेंट डेस्क हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ी—जय और वीरू—अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म शोले में दोस्ती की मिसाल पेश करने वाले अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने दशकों तक दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी। लेकिन 24 नवंबर 2025 को यह जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गई। भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है।
अमिताभ बच्चन ने याद किया अपना 'वीरू', टूट गया 'जय' का दिल
धर्मेंद्र के निधन ने अमिताभ बच्चन को गहरे भावनात्मक आघात में डाल दिया है। देर रात उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश साझा कर अपने साथी कलाकार को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ने लिखा “एक और दिग्गज हमें छोड़कर चला गया।
ऐसी खामोशी छोड़ गया है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। धर्म जी एक दुर्लभ शख्सियत थे—फिटनेस, सादगी और विशाल हृदय के प्रतीक। वे पंजाब की मिट्टी की खुशबू अपने साथ लेकर आए थे। दशकों तक बिना किसी विवाद के अपने करियर को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया। उनकी प्यारी मुस्कान और अपनापन दूर तक महसूस होता था। आसपास की हवा खाली सी लग रही है—एक ऐसा खालीपन जो हमेशा रहेगा।” 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन के इन शब्दों ने करोड़ों दिलों को छू लिया। सोशल मीडिया पर लोग धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
T 5575 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 24, 2025
... another valiant Giant has left us .. left the arena .. leaving behind a silence with an unbearable sound ..
Dharam ji .. 🙏 🙏🙏
.. the epitome of greatness, ever linked not only for his renowned physical presence, but for the largeness of his heart , and its…
'शोले' का वीरू—एक किरदार जो अमर रहेगा
करीब छह दशक लंबे फिल्मी सफर में धर्मेंद्र ने कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं, लेकिन फिल्म "शोले" में वीरू का उनका अविस्मरणीय अभिनय हमेशा हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज रहेगा।उनकी कॉमिक टाइमिंग, मासूमियत, एक्शन और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ‘वीरू’ को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।धर्मेंद्र की सरलता, गर्मजोशी और जमीन से जुड़ी छवि ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय कलाकारों में शामिल किया।
