अमिताभ श्रीवास्तव की लखनऊ व्यापार मंडल में घर वापसी, सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

UPI शुल्क, जियो टैगिंग, अतिक्रमण और प्रशासनिक उत्पीड़न के मुद्दे पर व्यापारियों ने उठाई आवाज
 
gyugy
लखनऊ, 11 अगस्त 2026। वेवियन रेस्टोरेंट, भूतनाथ में मंगलवार को ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ने लखनऊ व्यापार मंडल में पुनः वापसी की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

अमिताभ श्रीवास्तव के साथ दीपक चौहान, संतोष त्रिपाठी, कृष्णवीर सिंह, आशीष शर्मा, गौतम सिंह, सूरज यादव, अक्षय जायसवाल, अनुज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, रजनीश टोडरिया, अभिषेक राय, धर्मेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ जैन, शशि प्रताप सिसोदिया, राहुल शर्मा, मनोज सिंह, शुभम पांडेय, सुधीर कुमार, अभिजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह, विशाल चौहान, मनु शुक्ला, दीपक शुक्ला, विक्की दयालानी, निखिल विशनानी, अमन बख्शी, निखिल तोलानी, तरुण वाधवानी, दीपक अग्रवाल, गौरव बाजपेयी, रोहित राठौर, शिवम पटेल, विशाल अग्निहोत्री और शिवमूरत सहित सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन से जुड़कर इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी एकजुटता है। सभी व्यापारियों को एक मंच पर रहकर अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए।

ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने अमिताभ श्रीवास्तव की वापसी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे व्यापार मंडल को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से व्यापारी हितों की लड़ाई और प्रभावी होगी।

देवेंद्र गुप्ता ने UPI लेन-देन पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से UPI लेन-देन को पूरी तरह निशुल्क बनाए रखने की मांग की।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव संगठन के पुराने साथी हैं और उनकी वापसी से संगठन मजबूत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में लालफीताशाही और कुछ विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की प्रभावी सुनवाई नहीं होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगा।

अमरनाथ मिश्र ने नगर निगम की जियो टैगिंग प्रक्रिया, शहर में अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति के अभाव में कई बाजारों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष जरूरी है।

वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहर के सभी बाजारों के व्यापारियों से संगठन से जुड़कर इसे और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव के दोबारा संगठन में शामिल होने से व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बीच अमिताभ श्रीवास्तव का लंबा अनुभव और व्यापक संपर्क संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रिय भागीदारी से बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी भी संगठन से जुड़ेंगे।

कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन विभिन्न विभागों की जटिल प्रक्रियाओं, अनावश्यक नोटिस और प्रशासनिक कार्रवाई के कारण व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जुलूस के रूप में बाजार का भ्रमण किया। अंत में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, पवन मनोचा, उमेश शर्मा, उत्तम कपूर, जिला महामंत्री अरविंद पाठक, नितिन जैन, अभिषेक सिंह चौहान, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, अभिषेक गुप्ता, चिराग जाखोड़िया, ऋषि मेहरा, रिक्कू यादव और विशाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

— अमरनाथ मिश्र
अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल

Tags