Amrit Bharat Station Scheme: PM मोदी ने देश को दी 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की सौगात, 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअली देश भर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भव्य लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया. करीब ₹5,400 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हुए इन स्टेशनों पर अब यात्रियों को हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) जैसी आधुनिक और प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी.
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने जालंधर में ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत भी की गई.
इन राज्यों के स्टेशनों का बदला कायाकल्प (पूरी सूची)
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किए गए इन 75 स्टेशनों की राज्यवार सूची इस प्रकार है:
-
मध्य प्रदेश (13 स्टेशन): जुन्नोर देव, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोक नगर, सांची, शिवपुरी, विदिशा, ब्योहारी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नैनपुर जंक्शन, भिंड.
-
उत्तर प्रदेश (7 स्टेशन): फतेहपुर, मोदीनगर, शामली, पनकी धाम, धामपुर, विंध्याचल, ऐशबाग जंक्शन.
-
राजस्थान (8 स्टेशन): डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल, बाड़मेर, गोटन, गंगापुर सिटी, जैसलमेर.
-
ओडिशा (7 स्टेशन): तालचेर, बलांगीर, बरपाली, केसिंगा, पारलाखेमुंडी, बिमलगढ़, बारिपदा.
-
केरल (6 स्टेशन): निलंबूर रोड, परप्पनंगडी, थालास्सेरी, तिरुर, अंगमाली फॉर कालडी, चालाकुडी.
-
पंजाब (4 स्टेशन): जालंधर कैंट, आनंदपुर साहिब, मुक्तसर, मोहाली.
-
गुजरात (4 स्टेशन): गोधरा, प्रतापनगर, पोरबंदर, भक्तिनगर.
-
कर्नाटक (4 स्टेशन): बंटवाला, अलनावर, बादामी, कोप्पल.
-
महाराष्ट्र (2 स्टेशन): नांदुरा, बारामती.
-
आंध्र प्रदेश (3 स्टेशन): रायनपाडु, कंबम, मंगलागिरि.
-
छत्तीसगढ़ (3 स्टेशन): चांपा, बालोद, सरोना.
-
पश्चिम बंगाल (2 स्टेशन): जलपाईगुड़ी रोड, हल्दीबाड़ी.
-
हरियाणा (2 स्टेशन): नरवाना, कालका.
-
झारखंड (2 स्टेशन): मुरी, पिस्का.
-
तमिलनाडु (3 स्टेशन): चिन्ना सलेम, चेन्नई पार्क, कुन्नूर.
-
बिहार (1 स्टेशन): शिवनारायणपुर.
-
असम (1 स्टेशन): मजबाट.
-
उत्तराखंड (1 स्टेशन): हर्रावाला.
-
हिमाचल प्रदेश (1 स्टेशन): अंब अंदौरा.
-
तेलंगाना (1 स्टेशन): हाई-टेक सिटी.
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: अमृतसर-वाराणसी नई एक्सप्रेस
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने के उद्देश्य से अमृतसर (छहर्टा) से वाराणसी के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है. यह सीधी रेल सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को आपस में जोड़ेगी, जिससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और आम यात्रियों का सफर बेहद सुगम हो जाएगा.
अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी: करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस
कनेक्टिविटी के मोर्चे पर दूसरी बड़ी सौगात करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस के रूप में दी गई है, जो पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच के सफर को और तेज करेगी.
ट्रेन का समय और शेड्यूल:
-
गाड़ी संख्या 14502 (करतोली से अंबाला): यह ट्रेन सुबह 08:30 बजे करतोली पंजाब से रवाना होगी और दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी स्टेशन पहुंचेगी.
-
गाड़ी संख्या 14501 (अंबाला से करतोली): वापसी की दिशा में, यह ट्रेन शाम 04:15 बजे अंबाला सिटी से खुलेगी और रात 08:25 बजे करतोली पहुंचेगी.
-
प्रमुख ठहराव: अपनी यात्रा के दौरान यह एक्सप्रेस ट्रेन दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना (हिमाचल), नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.
इन रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि संबंधित राज्यों में व्यापार, परिवहन और पर्यटन को भी एक नया बूस्ट मिलेगा.
