एमवे इंडिया ने लॉन्च किया ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन D प्लस बोरॉन
एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने लॉन्च के अवसर पर बताया,आज की व्यस्त जीवनशैली और धूप के कम संपर्क के कारण भारत में विटामिन D की कमी बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुँच चुकी है। आंकड़ों के अनुसार 80–90% भारतीयों में विटामिन D का स्तर मानक से कम है, जो लंबे समय में हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। वैज्ञानिक रूप से विकसित सप्लीमेंट्स की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हम ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन D प्लस बोरॉन’ लेकर आए हैं, जो हड्डियों की मजबूती और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल सप्लीमेंट उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, अधिक ऊर्जा और लंबी, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमृता असरानी ने उत्पाद की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा,यह फ़ॉर्मूलेशन आधुनिक विज्ञान, पारंपरिक ज्ञान और न्यूट्रीलाइट की पोषण विशेषज्ञता का संतुलित परिणाम है। विटामिन D3 कैल्शियम अवशोषण को सुधारकर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
बोरॉन विटामिन D के उपयोग को प्रभावी बनाने में मदद करता है, जबकि विटामिन K2 यह सुनिश्चित करता है कि कैल्शियम हड्डियों तक पहुँचे। इसके अलावा लीकोरिस और क्वेरसेटिन का पेटेंटेड मिश्रण हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ शरीर को प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट लाभ भी प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि यह तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली हड्डियों को भीतर से पोषण देकर उनकी संरचना और ताकत दोनों को मजबूत बनाती है। न्यूट्रीलाइट का मूल सिद्धांत — प्रकृति और विज्ञान का संतुलन — इस फ़ॉर्मूलेशन में पूर्ण रूप से परिलक्षित होता है।
उत्पाद की मुख्य विशेषताएँ (प्रति टैबलेट):
-
विटामिन D3 (15 μg / 600 IU) – 100% RDA; कैल्शियम अवशोषण और हड्डियों के घनत्व को बेहतर करता है
-
बोरॉन (3 mg) – विटामिन D उपयोग को बढ़ाने में सहायक
-
विटामिन K2 (20 μg) – कैल्शियम को हड्डियों तक सही तरीके से पहुँचाने में मददगार
-
लीकोरिस + क्वेरसेटिन का पेटेंटेड मिश्रण – NutriCert™ फ़ार्म से प्राप्त; एंटीऑक्सीडेंट लाभ और हड्डियों का संपूर्ण पोषण
उपलब्धता
यह नया सप्लीमेंट केवल डिस्ट्रीब्यूटर्स / एमवे बिज़नेस ओनर्स तथा www.amway.in पर उपलब्ध रहेगा। 90+ वर्षों की पोषण विशेषज्ञता के साथ तैयार किया गया यह इनोवेटिव फ़ॉर्मूलेशन न्यूट्रीलाइट के इस संकल्प को मजबूती देता है कि भारतीयों को बेहतर, संतुलित और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समाधान प्रदान किए जाएँ।
