एमवे इंडिया देशभर में बढ़ाएगी स्टोर्स का नेटवर्क, अगले 3-4 साल में कई नए केंद्र खोलने की तैयारी

गुरुग्राम में ग्लोबल प्रेसिडेंट एवं सीईओ माइकल नेल्सन ने किया नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन, ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

 
rtre

लखनऊ। हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने की घोषणा की है। कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के तहत अगले तीन से चार वर्षों में विभिन्न शहरों में कई नए स्टोर खोले जाएंगे। साथ ही, मौजूदा स्टोर्स को भी आधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस विस्तार का उद्देश्य ग्राहकों को कंपनी के उत्पादों से परिचित कराने के साथ डिस्ट्रीब्यूटर्स को ग्राहकों से जुड़ने और अपना कारोबार बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

विस्तार के इस चरण की शुरुआत एमवे के ग्लोबल प्रेसिडेंट एवं सीईओ माइकल नेल्सन ने गुरुग्राम में नए स्टोर का उद्घाटन करके की। यह पहल कंपनी की ओर से पिछले वर्ष घोषित 100 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, इस निवेश का एक हिस्सा स्टोर नेटवर्क के विस्तार और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए बनेंगे एंगेजमेंट हब

इस अवसर पर माइकल नेल्सन ने कहा कि एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। लोग ऐसे उत्पादों और समाधानों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिन पर भरोसा किया जा सके और जिनके पीछे वैज्ञानिक आधार हो।

उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे आधुनिक केंद्र विकसित करना चाहती है, जहां ग्राहक उत्पादों को करीब से देख और समझ सकें। ये केंद्र डिस्ट्रीब्यूटर्स को ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझने, उनसे संवाद स्थापित करने और अपने समुदाय को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे।

नेल्सन के मुताबिक, गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन भारत में कंपनी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारतीय बाजार के प्रति एमवे के दीर्घकालिक भरोसे को दर्शाता है। कंपनी का लक्ष्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऐसे मंच, संसाधन और अनुभव उपलब्ध कराना है, जिनकी मदद से वे अपना कारोबार शुरू करने के साथ उसे आगे भी बढ़ा सकें।

देशभर में 85 से ज्यादा स्टोर

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि कंपनी के स्टोर केवल उत्पादों की जानकारी देने वाले केंद्र नहीं हैं, बल्कि इन्हें ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एंगेजमेंट हब के रूप में तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में कंपनी ने कई बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कुछ स्थानों पर नए स्टोर खोले गए हैं, जबकि कई मौजूदा स्टोर्स को अपग्रेड करके आधुनिक स्वरूप दिया गया है। आने वाले वर्षों में देशभर में इस विस्तार को और गति दी जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, वर्तमान में भारत में एमवे के 85 से अधिक स्टोर हैं। हाल के महीनों में 14 से ज्यादा स्टोर नए खोले गए हैं या उन्हें नया रूप दिया गया है। इनमें पुणे, कोलकाता, सिलीगुड़ी, इम्फाल, भागलपुर, आनंद, अहमदाबाद, बोंगाईगांव, आगरा और नांदेड़ जैसे शहर शामिल हैं।

यह विस्तार महानगरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी कंपनी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति को दर्शाता है। एमवे अगले तीन से चार वर्षों में नए स्टोर खोलने और मौजूदा केंद्रों को अपग्रेड करने की योजना पर काम करेगी।

भारत में 30 साल पूरे करने की तैयारी

एमवे इंडिया जल्द ही देश में अपने 30 वर्ष पूरे करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि वह डायरेक्ट सेलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने, जिम्मेदार उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्राहकों तक अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

कंपनी के अनुसार, उसके एंगेजमेंट सेंटर पारदर्शी माहौल में ग्राहकों को उत्पादों की जानकारी हासिल करने और डिस्ट्रीब्यूटर्स से सीधे संवाद करने का अवसर देते हैं। एमवे ने अपने कारोबारी संचालन में लागू कानूनों और नियमों के अनुपालन, बेहतर गवर्नेंस और कारोबारी प्रक्रियाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया है।भारत में अपने करीब तीन दशक के अनुभव के आधार पर कंपनी अब आने वाले वर्षों में ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Tags