श्री कृष्ण दत्त अकादमी (डिग्री कॉलेज) में भावपूर्ण विदाई समारोह सम्पन्न

An emotional farewell ceremony was held at Shri Krishna Dutt Academy (Degree College)
 
An emotional farewell ceremony was held at Shri Krishna Dutt Academy (Degree College)

लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय) – श्री कृष्ण दत्त अकादमी (डिग्री कॉलेज) में 7 अगस्त 2025 को बी.एड., डी.एल.एड., बी.कॉम. और बी.एससी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्र से हुआ, जिसमें एस.के.डी. ग्रुप के निदेशक श्री मनीष सिंह, उप निदेशिका श्रीमती निशा सिंह, सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) श्री नवीन कुलश्रेष्ठ और सहायक निदेशिका श्रीमती कुसुम बत्रा उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री मनीष सिंह ने कहा, “एस.के.डी. के द्वार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। यहां सीखे गए अनुशासन और मूल्यों को जीवनभर अपनाए रखें, क्योंकि निरंतर सीखना, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं।”

समारोह में शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, यादगार पलों और भावुक विदाई संदेशों ने माहौल को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की खास उपलब्धि रही – कॉलेज के मिस्टर रचित साहू और मिस जान्हवी तिवारी का चयन एवं सम्मान, जिसने इस अवसर को गर्व और उल्लास से भर दिया।दिन का समापन ढेरों शुभकामनाओं और अविस्मरणीय यादों के साथ हुआ, जिसे सभी ने अपने दिल में संजो लिया।

Tags