सर्वजन सनातन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में सम्पन्न, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा संकल्प यात्रा पर बनी रणनीति

Sarvajan Sanatan Party's key meeting concludes in Lucknow; strategy formulated for the Shri Krishna Janmabhoomi Mathura Sankalp Yatra.
 
zvvsv

लखनऊ। सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

zvvs

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पांडेय, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश त्रिपाठी, श्री श्याम जी त्रिपाठी, शाहजहाँपुर प्रभारी श्री विनोद कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

zbbs


बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मीडिया सेल एवं आईटी सेल को अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के संबंध में प्रस्तावित संकल्प यात्रा की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

zbbz


पार्टी पदाधिकारियों ने संकल्प यात्रा को सफल बनाने, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

sbbs


बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Tags