लिव-इन पार्टनर पर गलत दबाव डालने से खफा कपल ने रची खौफनाक साज़िश, बाइक से ले जाकर की युवक की हत्या
Angered by the pressure being put on their live-in partner, the couple hatched a horrific plot, killing the young man by taking him on a bike.
Sat, 15 Nov 2025
गुरुग्राम के आसपास हुए चर्चित सोनपाल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसी के परिचित लिव-इन कपल कुशल पाल और भावना ने मिलकर की थी।
जानकारी के मुताबिक, सोनपाल और कुशल पाल एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। इस दौरान सोनपाल, कुशल पाल पर उसकी लिव-इन पार्टनर भावना से दोस्ती कराने और उसके साथ रात बिताने का दबाव बना रहा था। कुशल ने यह बात भावना को बताई, जिसके बाद दोनों उसके प्रति नाराज़ और बदले की भावना रखने लगे।
तन्हाई में मिलने का झांसा देकर ले गए और कर दी हत्या
4 अक्टूबर को कुशल पाल और भावना ने सोनपाल को मथुरा घुमाने का बहाना बनाकर बाइक पर अपने साथ बुलाया। दोनों उसे केएमपी एक्सप्रेसवे होते हुए कोसी बॉर्डर (उत्तर प्रदेश) लेकर पहुंचे। यहां सुनसान जगह पर सोनपाल पर पहले हेलमेट से हमला किया गया। इसके बाद कुशल पाल ने चाकू से उसकी गर्दन पर 7–8 वार कर उसकी मौके पर ही जान ले ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
