बाल निकुंज के अनिरुद्ध शुक्ला ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 88 किलोग्राम भार वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
 
अनिरुद्ध की सफलता में उनकी क्रीड़ा प्रशिक्षक (कोच) मंजरी सिंह के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में छात्र के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस, लखनऊ के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल ने अनिरुद्ध शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कोच मंजरी सिंह के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।  विद्यालय के कॉलेज कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी और इंचार्ज रीना पांडे ने भी अनिरुद्ध की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  विद्यालय परिवार ने अनिरुद्ध की सफलता को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रतियोगिता में मिले स्वर्ण पदक से अनिरुद्ध के आगामी खेल सफर के लिए भी उम्मीदें बढ़ी हैं।  ओ.पी. वर्मा मीडिया प्रभारी बाल निकुंज, लखनऊ

लखनऊ, 2 सितंबर। सीतापुर के महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ के छात्र अनिरुद्ध शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 के 88 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अनिरुद्ध शुक्ला ने प्रतियोगिता में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्विप क्लीन में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उनके माता-पिता में भी खुशी का माहौल है।

अनिरुद्ध की सफलता में उनकी क्रीड़ा प्रशिक्षक (कोच) मंजरी सिंह के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में छात्र के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस, लखनऊ के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल ने अनिरुद्ध शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कोच मंजरी सिंह के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

विद्यालय के कॉलेज कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी और इंचार्ज रीना पांडे ने भी अनिरुद्ध की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय परिवार ने अनिरुद्ध की सफलता को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रतियोगिता में मिले स्वर्ण पदक से अनिरुद्ध के आगामी खेल सफर के लिए भी उम्मीदें बढ़ी हैं।

ओ.पी. वर्मा
मीडिया प्रभारी
बाल निकुंज, लखनऊ

Tags