संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया से की शिष्टाचार भेंट

Anjani Kumar Pandey, National President of the United Industry and Trade Association, paid a courtesy visit to Dr. Praveen Bhai Togadia.
 
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 17 जनवरी 2026।  आज लखनऊ के जानकीपुरम स्थित 60 फीट रोड पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अंजनी कुमार पांडे ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया से शिष्टाचार भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रहित, व्यापारिक वर्ग की समस्याओं तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को लेकर सकारात्मक और सार्थक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण उत्थान हेतु आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

दोनों ही महानुभावों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि व्यापार, समाज और राष्ट्र के हित में संगठनों के बीच समन्वय और संवाद समय की आवश्यकता है, जिससे सामाजिक समरसता और आर्थिक मजबूती को बल मिल सके।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संरक्षक रवी मोहन श्रीवास्तव, महासचिव मनोज सिंह ठाकुर, महासचिव राम तिवारी, अभिषेकपुरम समिति के अध्यक्ष हरीश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य शामिल रहे।

Tags