गोमती नगर जनकल्याण महासमिति का वार्षिकोत्सव फरवरी में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि* लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति विगत 32 वर्षों से अवस्थापना, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जलवायु तथा अन्य जनहित के कार्यों को तन-मन-धन से निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर करती आ रही है। इसी क्रम में महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक गोमतीनगर स्थित विवेक खंड-3 में सचिव संजय निगम के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महासमिति का वार्षिकोत्सव फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक में पूर्व बैठक के एजेंडे की पुष्टि करते हुए निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—
-
गोमती नगर को पॉलिटेक्निक तक मेट्रो से जोड़ने के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु प्रयास।
-
सरकारी महिला डिग्री कॉलेज एवं लॉ कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव।
-
विक्रांत खंड में जर्जर सड़कों एवं नालों के पुनर्निर्माण को अवस्थापना निधि से कराने की संस्तुति।
-
वार्षिकोत्सव में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करने, मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था का निर्धारण।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा।
-
महासमिति की स्मारिका के प्रकाशन का निर्णय।
-
विनीत खंड-5 एवं 6 में पुरानी हो चुकी सीवर पाइपलाइन को बदले जाने, विकास खंड-5 में जिम की स्थापना, विभिन्न खंडों में सीवर लाइन की नियमित सफाई, महासमिति की बैठकों का आयोजन सचिव संजय निगम द्वारा किए जाने तथा
-
कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय रिपोर्ट को अनुमोदन।
पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में महासमिति के
अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह,
महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल,
कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे,
सचिव संजय निगम,
के.के. मौर्य, सी.जी. नायर,
कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे,
संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला,
महिला प्रभारी नीलम सिंह,
मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव,
सांस्कृतिक सचिव आर.डी. मौर्य,
अमित मिश्रा सहित महासमिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष का आह्वान
बैठक के अंत में अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने सभी सदस्यों से महासमिति के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रस्तावित वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु तन-मन से जुड़ने का आह्वान किया। इसके पश्चात बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।



