अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

Annual Representative Meeting of the All India Ex-Servicemen Service Council (Awadh Chapter) Held
 
uiu

 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा एमपी मैरिज लॉन, निकट बाबा मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अवध प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों और मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, विस्तार और सैनिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल राजीव पंत, सेना मेडल, विशिष्ट अध्यक्ष एवं उन्नाव विभाग के विभाग बौद्धिक प्रमुख श्री संजीव खरे, प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका गुप्ता, अंशुमान सिंह एवं अशोक सिंह सहित अन्य अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया।

सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा ने मंच संचालन करते हुए वंदे मातरम् एवं संगठन गीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सभा में अवध प्रांत के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती तथा शाहजहांपुर सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

जिला अध्यक्षों ने प्रस्तुत किया वार्षिक वृत्त

वार्षिक प्रतिनिधि सभा के दौरान सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिले की संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई।

i9

हरदोई जिले से पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, अशोक सिंह, अंशुमान सिंह, जिला अध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह एवं प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी ने सैनिक जीवन, संगठन के उद्देश्य, परिचय एवं विस्तार से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में कैप्टन सरोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों में जोश और उत्साह का संचार किया।

शहीद की पत्नी एवं परिजनों का सम्मान

समारोह के दौरान एक शहीद की पत्नी एवं उनके परिवार को अंगवस्त्र एवं भगवान नरसिंह की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की।

ooo

पूरे कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई टीम द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में राष्ट्रगान के साथ वार्षिक प्रतिनिधि सभा का समापन हुआ।

Tags