टाउन हॉल विद्यालय समूह की विभिन्न शाखाओं में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित

Annual Science and Art Exhibition organized in various branches of Town Hall Group of Schools
 
Annual Science and Art Exhibition organized in various branches of Town Hall Group of Schools
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय).टाउन हॉल विद्यालय समूह की विभिन्न शाखाओं में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 

 
श्री राम कुमार, वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र 

श्री प्रभाकर नागो, फूड प्रोसेसिंग अधिकारी एवं प्रशिक्षक 

डॉ. देवेश शुक्ला, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक, सीएसआईआर

मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगे विज्ञान मॉडल्स एवं कला-कृतियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता प्रयासों एवं परिश्रम की सराहना की। विद्यालयों की प्रधानाचार्यों ने विद्यालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए किए जा रहे  सामाजिक कार्यों से अवगत भी कराया। मुख्य अतिथियों द्वारा कुछ असाधारण मॉडल्स बनाने वाले विद्यार्थियों को मेडल्स एवं प्रशस्ति पत्र दे कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य श्रीमती कालिंदी रस्तोगी ने  विद्यार्थियों को आगे भी विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Tags