मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में आज होगा वार्षिक खेल दिवस ‘ऑरा: केडेंस इन मोशन’

पी.टी. डिस्प्ले में विद्यार्थी दिखाएंगे शारीरिक कौशल, अनुशासन और टीम वर्क; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल

 
मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में आज होगा वार्षिक खेल दिवस ‘ऑरा: केडेंस इन मोशन’

लखनऊ, 21 नवंबर। मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर में शनिवार को भव्य वार्षिक खेल दिवस एवं पी.टी. डिस्प्ले कार्यक्रम ‘ऑरा: केडेंस इन मोशन’ (Aura: Cadence in Motion) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल तथा आईआरटीएस अधिकारी एवं आईआरटीईएम के निदेशक श्री गौरव कृष्ण बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थी अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन करेंगे। आकर्षक पी.टी. डिस्प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और नियमित अभ्यास की झलक देखने को मिलेगी।

विद्यालय प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानाचार्य, मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

Tags