मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में आज होगा वार्षिक खेल दिवस ‘इनविक्टस – बियोंड लिमिट्स’, विद्यार्थी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
लखनऊ। मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर में 20 नवंबर 2026 को भव्य वार्षिक खेल दिवस एवं पी.टी. डिस्प्ले कार्यक्रम ‘इनविक्टस – बियोंड लिमिट्स’ (INVICTUS – BEYOND LIMITS) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे विद्यालय परिसर में शुरू होगा।
इस अवसर पर साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल श्री आनंदेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। आकर्षक पी.टी. डिस्प्ले भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की उपस्थिति विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ विद्यालय के इस शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रयास को और प्रभावी बनाएगी।

कार्यक्रम का विवरण
-
कार्यक्रम: वार्षिक खेल दिवस एवं पी.टी. डिस्प्ले – ‘इनविक्टस – बियोंड लिमिट्स’
-
मुख्य अतिथि: श्री आनंदेश्वर पांडे
-
दिनांक: 20 नवंबर 2026
-
समय: दोपहर 2:00 बजे
-
स्थान: मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज परिसर, महानगर, लखनऊ
सधन्यवाद
प्रधानाचार्य
मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ
