एनसीसी कैडेटों के लिए महिला उत्पीड़न विरोधी प्रशिक्षण संगोष्ठी आयोजित

Anti-Harassment Training Seminar Organized for NCC Cadets
 
tttt

लखनऊ: रेड ब्रिगेड द्वारा एनसीसी लखनऊ ग्रुप के कैडेटों हेतु “महिला उत्पीड़न/छेड़छाड़ के खिलाफ दृढ़ विश्वास के साथ खड़े होने का साहस” विषय पर एक भव्य प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जो 11वीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर परिसर में स्थित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेविका रेणुका टंडन उपस्थित रहीं।

iiiiiसंगोष्ठी का संचालन उषा विश्वकर्मा, अध्यक्षा रेड ब्रिगेड द्वारा किया गया। उन्होंने प्रभावशाली वक्तव्यों, उदाहरणों और प्रदर्शनों के माध्यम से महिला सुरक्षा, उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 एनसीसी कैडेटों ने विषय को उत्साह और जिज्ञासा के साथ आत्मसात किया।

ooo

इस आयोजन की जिम्मेदारी कर्नल दिनेश कुमार पाठक, कमांडिंग ऑफिसर, 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के समापन पर मेजर जनरल गौरव गौतम ने ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, विशिष्ट सेवा मेडल की उपस्थिति में रेणुका टंडन और उषा विश्वकर्मा को एनसीसी निदेशालय के मेडलियन से सम्मानित किया।

Tags