जिला बार संघ बलरामपुर में अनु शुक्ला निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित
Anu Shukla elected unopposed as Joint Secretary in District Bar Association Balrampur
Wed, 6 May 2026
जिला बार संघ बलरामपुर के हाल ही में संपन्न चुनाव में महिला आरक्षित पद पर अधिवक्ता अनु शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उन्हें जिला बार संघ के संयुक्त सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता अनु शुक्ला का निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति अधिवक्ताओं के विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। वहीं महामंत्री ने आशा जताई कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बार संघ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव अनु शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार संघ के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी है।
