अनुपमा श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में फिर मिली जिम्मेदारी

एक बार फिर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत, पिछले एक दशक से महिलाओं की समस्याओं के समाधान और समाजसेवा में हैं सक्रिय

 
अनुपमा श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में फिर मिली जिम्मेदारी

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने अनुपमा श्रीवास्तव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके दोबारा मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

विधानसभा क्षेत्र मेहनौन की मूल निवासी अनुपमा श्रीवास्तव पिछले करीब एक दशक से आवास विकास में शिविर कार्यालय संचालित कर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। इस दौरान वह महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करती रही हैं।

उनके मनोनयन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय, प्रदेश महामंत्री रत्ना वर्मा और धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags