AOI स्टडी क्लब, लखनऊ द्वारा इम्प्लांट डेंटिस्ट्री पर उच्च स्तरीय वैज्ञानिक वर्कशॉप आयोजित

AOI Study Club, Lucknow organized a high-level scientific workshop on implant dentistry.
 
AOI स्टडी क्लब, लखनऊ द्वारा इम्प्लांट डेंटिस्ट्री पर उच्च स्तरीय वैज्ञानिक वर्कशॉप आयोजित
लखनऊ, 8 फ़रवरी 2026।  दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सतत शिक्षा और आधुनिक तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से AOI स्टडी क्लब, लखनऊ द्वारा दिनांक 8 फ़रवरी 2026 को एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिक वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. जी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

kplk

वर्कशॉप का विषय “बोन ग्राफ्टिंग प्रोसीजर एवं सॉकेट प्रिज़र्वेशन फॉर रिज ऑगमेंटेशन” रहा, जिसे डेंटल इम्प्लांट की दीर्घकालिक सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। डॉ. गुप्ता ने अपने व्याख्यान में बोन लॉस के प्रमुख कारणों, आधुनिक बोन ग्राफ्टिंग तकनीकों, सॉकेट प्रिज़र्वेशन की उपयोगिता तथा सफल इम्प्लांट के लिए आवश्यक क्लिनिकल प्रोटोकॉल पर विस्तार से प्रकाश डाला।

gig

इस शैक्षणिक कार्यक्रम को दंत चिकित्सकों की ओर से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और कोर्स पूरी तरह हाउस फुल रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने वर्कशॉप में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोएट जॉ पर आधारित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग रही, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप बोन ग्राफ्टिंग प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास किया। इस हैंड्स-ऑन सत्र के सफल संचालन में गाइस्टलिच बोन ग्राफ्ट कंपनी (GEISTLICH BONE GRAFT) का विशेष सहयोग रहा। साथ ही डॉ. करिश्मा, डॉ. शहनाज़ एवं डॉ. मनीषा वर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

gigyi

प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि प्रैक्टिकल सत्र से उन्हें मरीज पर कार्य करने जैसा वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके क्लिनिकल कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

tyuyt

कार्यक्रम के आयोजन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में डॉ. एम. शहीक के साथ प्रोफेसर डॉ. ज़ेबा रहमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। AOI स्टडी क्लब, लखनऊ की कार्यकारिणी में डॉ. एम. शहीक, डॉ. सी. पी. तिवारी, डॉ. शहनवाज़ ख़ान, डॉ. सुभोध शंकर नातू एवं डॉ. विजय विश्वकर्मा शामिल हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

gigyu

AOI स्टडी क्लब, लखनऊ का उद्देश्य दंत चिकित्सकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर सकें, आधुनिक तकनीकों से अवगत हों और अपने व्यावसायिक कौशल को निरंतर निखार सकें। इस एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है, जिसका नेतृत्व डॉ. अजय शर्मा कर रहे हैं।

ghi

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. जी. के. गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर तथा लखनऊ की रूमिगेट का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. शहनवाज़ ख़ान, डॉ. सी. पी. तिवारी, डॉ. एम. शहीक, डॉ. विजय विश्वकर्मा एवं डॉ. सुभोध नाटू द्वारा प्रदान किया गया।

gy

AOI स्टडी क्लब, लखनऊ ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी वर्ष भर ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले, ज्ञानवर्धक एवं प्रैक्टिकल-ओरिएंटेड शैक्षणिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा मिल सके।

Tags