अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने ईद पर दी मुबारकबाद

Apna Dal (S) District President Rajendra Gautam extended greetings on Eid.
 
iu9o

हरदोई। ईद के पावन अवसर पर अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि ईद का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

u8908

राजेंद्र गौतम ने पहाड़पुर, आछरामऊ, माधोगंज, मल्लावां, बिलग्राम, हरदोई और संडीला सहित विभिन्न कस्बों में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी।

इस अवसर पर कृष्णा वर्मा, देवेंद्र कुमार गौतम, अनूप वर्मा, मुख्तयार अली, इशाक अहमद, सादिक अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Tags