10 मार्च को अपना दल (एस) की हर विधानसभा क्षेत्र में होगी बैठक
Apna Dal (S) will hold meetings in every assembly constituency on March 10.
Mon, 9 Mar 2026
हरदोई। अपना दल (एस) के हरदोई जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने समस्त विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की और जिला स्तरीय बैठक की जानकारी ली।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 10 मार्च को जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना है।
कार्यक्रम के तहत बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में बैठक की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश को दी गई है। वहीं संडी विधानसभा क्षेत्र में बैठक का दायित्व अजनेश वर्मा को सौंपा गया है। इसी प्रकार मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में बैठक का आयोजन अखिलेश पटेल की देखरेख में किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बैठकों को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
