सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में आवेदन प्रारम्भ
Application started for Cultural Talent Search Scholarship Scheme 2026-27
Sat, 16 May 2026
लखनऊ : छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर केन्द्रित सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना (C.T.S.S.S.) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। यह जानकारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ मण्डल के अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 3600 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है। यह योजना बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 3600 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है। यह योजना बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
विशेष कार्याधिकारी पुस्तकालय प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश डॉ. शान्तवना तिवारी द्वारा लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों — Lucknow, Hardoi, Sitapur, Lakhimpur Kheri, Unnao एवं Raebareli के जिला विद्यालय निरीक्षकों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। योजना का उद्देश्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों अथवा पारंपरिक कला परिवारों से जुड़े प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे संगीत, नाटक, चित्रकला, शिल्पकला, हस्तकला तथा साहित्यिक कला जैसे सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में अभिभावक द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदन पत्र को संबंधित विद्यालय तथा गुरु/अध्यापक द्वारा प्रमाणित कराना अनिवार्य होगा। पूर्ण आवेदन पत्र अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक सीधे Centre for Cultural Resources and Training (सी.सी.आर.टी.) New Delhi में प्राप्त हो जाना चाहिए।
आवेदन पत्र का प्रारूप ccrtindia.gov.in� पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड कर आवेदन किया जा सकता है।
