आरिहंत–2026: ‘संगम प्रतिभाओं का’ भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Arihant-2026: A Confluence of Talents – Grand Prize Distribution Ceremony Concludes
 
Arihant-2026: A Confluence of Talents – Grand Prize Distribution Ceremony Concludes

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ परिसर में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव आरिहंत–2026 (संगम प्रतिभाओं का) का समापन 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 9:00 बजे से विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Snnsne

समारोह का शुभारंभ गुरु पूजन से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. रूपम सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने विविध आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिभा की प्रशंसा की।

माननीय कुलपति प्रो. बी. पी. सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में संतुलन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
Znnssn
उन्होंने कहा कि आरिहंत केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास का सशक्त मंच है।
इसके उपरांत साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं सहित आईकेएस परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई, जिन्होंने पूरे उत्साह और प्रतियोगी भावना के साथ सहभागिता की।
Dndnd
कार्यक्रम के अंत में माननीय कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ। इसके पश्चात स्मृति-चित्र (फोटो सेशन) आयोजित किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों एवं आयोजक मंडल ने सहभागिता की।
Snnsn

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का उल्लेखनीय योगदान

महर्षि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं महर्षि स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदक एवं स्थान प्राप्त किए।
Znnsns
महर्षि स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस तथा महर्षि स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों ने साहित्यिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ स्थान अर्जित किए।
महर्षि स्कूल ऑफ साइंस और महर्षि स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) बौद्धिक परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
Snnsn
समारोह की सफलता में खेल संयोजक डॉ. विकास कुमार शुक्ला, सांस्कृतिक संयोजक डॉ. रूपम सिंह तथा साहित्यिक संयोजक डॉ. विजय श्रीवास्तव के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पित नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में समस्त आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Nznsn
इस अवसर पर डीन अकादमिक्स डॉ. नीरज जैन एवं डिप्टी डीन अकादमिक्स डॉ. कल्याण आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव, माननीय महानिदेशक ग्रुप कैप्टेन डॉ. ओ. पी. शर्मा, बोर्ड ऑफ गवर्नर सदस्य श्री राहुल भारद्वाज, माननीय कुलपति प्रो. बी. पी. सिंह, माननीय कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल एवं वित्त अधिकारी श्री वरुण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समस्त आयोजन में विभिन्न समितियों, संकाय सदस्यों, प्रॉक्टोरियल बोर्ड, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश सिंह एवं प्रशासनिक टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आरिहंत–2026 ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया कि यह महोत्सव विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रभावी मंच है। विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और उपलब्धि का वातावरण व्याप्त रहा।

Tags