अर्पित महिला कल्याण संस्था द्वारा पेपर मिल कॉलोनी में गरीबों को निःशुल्क कपड़ा वितरण
लखनऊ। जनसेवा, जनजागरण और समाजोत्थान के उद्देश्य से कार्यरत अर्पित महिला कल्याणकारी संस्था द्वारा पेपर मिल कॉलोनी में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कपड़ा वितरण कार्यक्रम का द्वितीय चरण रविवार, 7 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुआ।
संस्था की स्थापना लगभग 25 वर्ष पूर्व लखनऊ की प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा की गई थी। यह संस्था उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, सोसाइटीज़ एवं चिट्स अधिनियम 1860 के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत है तथा किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं करती। संस्था अपने सीमित संसाधनों एवं सदस्यों के सहयोग से लगातार सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम संचालित करती आ रही है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी आवश्यकता एवं रुचि के अनुसार कपड़ों का चयन कर निःशुल्क वस्त्र प्राप्त किए। आयोजन के समय संस्था की अध्यक्ष मंजू रावत, उपाध्यक्ष स्वाति मालवीय, सचिव संतोषी भंडारी, मार्गदर्शक नीरा पांडेय एवं अनीता जैन उपस्थित रहीं। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद राजेश सिंह ‘गब्बर’, अशोक मिश्रा, जेपी सिंह, निवेदिता भट्ट सहित कॉलोनी के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
