आर्य समाज बीटी गंज वार्षिक चुनाव सम्पन्न

Arya Samaj BT Ganj annual election concluded
Arya Samaj BT Ganj annual election concluded
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय). हरिद्वार के सुभासगंज स्थित आर्य समाज बीटी गंजका वार्षिक चुनाव सौहार्द वातावरण मे संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक की भूमिका में चंद्र प्रकाश प्रांतीय मंत्री आर्य समाज  उत्तराखंड तथा श्याम सिंह जिला मंत्री आर्य समाज  हरिद्वार ने निभाई।
चुनाव परिणाम में उदयवीर सिंह प्रधान पद पर निर्वाचित हुए,वहीं उप प्रधान पद पर विजय सिंह वर्मा निर्वाचित हुए, मंत्री पद पर सत्यपाल सिंह, उप मंत्री पद पर राजकुमार अनेजा निर्वाचित हुए, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ अरुण कुमार त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष सतीश कुमार आर्य एवं उप  पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा नियुक्त हुए, लेखा निरीक्षक पद पर सतीश कुमार निर्वाचित हुए, अंतरंग सदस्य डॉक्टर आलोक द्विवेदी, सतीश कुमार आर्य , स्वामी ब्रह्मानंद नियुक्त हुए तथा जिला आर्य समाज हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर विजय सिंह वर्मा, सतीश कुमार आर्य तथा सत्यपाल सिंह को प्राप्त हुआ। 
अंत में नवनिर्वाचित प्रधान उदयवीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया तथा पूर्व प्रधान भीष्म गिरी गोस्वामी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को ढेर सारी बधाई दी।

Share this story