आर्यश्री संस्था ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ। आर्यश्री शिक्षा समिति द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में मलिन बस्ती के बच्चों के साथ वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र के लगभग 170 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात बच्चों की रोचक दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया।
इसके अतिरिक्त बच्चों ने योग-नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। “ओ हो हो हो”, “धड़क-धड़क” तथा “मिशन सिंदूर” जैसे गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और ये बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों में शारीरिक सुदृढ़ता के साथ टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को भी विकसित करते हैं।

संस्था की सचिव तुलिका धवन कपूर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और तनाव कम होता है। बचपन से ही योग अपनाने से अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
प्रतियोगिता परिणाम
-
मंकी रेस: रघुवर प्रथम, युवराज द्वितीय, केसर तृतीय
-
बनी रेस: शुभम प्रथम, नाजिया द्वितीय, महक तृतीय
विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं का भी सम्मान किया गया। महिमा पाल, दिव्यांशी, अर्पिता गुप्ता और अंजली गुप्ता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में माननीय न्यायमूर्ति वी.के. धवन, सृष्टि राठौर (PCS), न्यायाधीश विकास सक्सेना एवं बाल आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ सदस्य—शुभम, अजय, सतीश एवं प्रदीप मौजूद रहे। शिक्षिकाओं में शालिनी, ज्योति, नेहा, शीबा एवं चंद्रकला की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी मिस सपना भारती द्वारा की गई।
![poo]](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/632270bd800377abc37667015a16e69d.jpg)
आगरा से आर्यश्री टीम की ओर से लक्ष्मी, जुबैर एवं मनीष की उपस्थिति रही। डीएस सीएसआर सदस्य जावेद हुसैन सहित लखनऊ शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा तथा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।
