हरिद्वार के VIP घाट पर मां गंगा में विसर्जित हुईं स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां, उत्तराखंड के मंत्रियों और संतों ने दी श्रद्धांजलि

The ashes of the late Pooran Chandra Joshi were immersed in the holy Ganges at Haridwar's VIP Ghat, as ministers from Uttarakhand and spiritual leaders paid their tributes.
 
ppp
हरिद्वार/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी जी का अस्थि विसर्जन आज हरिद्वार के पावन वीआईपी (VIP) घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस भावुक क्षण में बहुगुणा और जोशी परिवार के साथ उत्तराखंड सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक, संत समाज और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे।

पुत्र मयंक जोशी ने किया अस्थि विसर्जन

मंगलवार सुबह नई दिल्ली से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अगवानी में परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। वीआईपी घाट पर स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अपने पूज्य पिता की अस्थियों को मां गंगा में प्रवाहित किया।

इस दौरान प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, बहुगुणा परिवार से शेखर बहुगुणा, सुधा, विनीता, साकेत बहुगुणा, मयंक जोशी की पत्नी ऋचा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

दिग्गजों ने घाट पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

दिवंगत आत्मा को नमन करने और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए हरिद्वार के वीआईपी घाट पर कई बड़ी राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां जुटीं।

  • कैबिनेट मंत्री और विधायक: वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, विधायक प्रदीप बत्रा और आदेश चौहान ने घाट पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • भाजपा पदाधिकारी व अन्य नेता: जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जयपाल चौहान के साथ राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति और प्रमोद (अध्यक्ष, दुग्ध संघ) ने भी शोकाकुल परिवार को संबल दिया।

  • संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति: संत समाज से महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि और ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अस्थि विसर्जन के इस मौके पर परिवार के बच्चे प्रभव, जान्हवी, देवांश बहुगुणा और अविनाश जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Tags