प्रदेश के टॉप-6 शिक्षकों में बलरामपुर के आशीष वर्मा शामिल , एनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए अजमेर होंगे रवाना

Ashish Verma from Balrampur is among the top 6 teachers in the state.
He will leave for Ajmer for the NCERT national training program.
 
प्रदेश के टॉप-6 शिक्षकों में बलरामपुर के आशीष वर्मा शामिल , एनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए अजमेर होंगे रवाना
बलरामपुर।  जनपद के शिक्षा जगत के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। राजकीय इंटर कॉलेज, दारी चौरा के विज्ञान शिक्षक आशीष कुमार वर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा उत्तर भारत के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर (राजस्थान) में आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम हेतु उत्तर प्रदेश से केवल छह शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें आशीष वर्मा शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ द्वारा नामित यह विशेष प्रशिक्षण एक्सपीरिएनशियल लर्निंग (अनुभवात्मक अधिगम) पर आधारित है, जिसका उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, नवाचारी एवं प्रभावी बनाना है। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के 10 राज्यों से चयनित विशेषज्ञ शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

आशीष कुमार वर्मा जनपद में विज्ञान शिक्षा और नवाचार गतिविधियों के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। वे राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य होने के साथ-साथ समग्र शिक्षा विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक एवं जिला विज्ञान क्लब के सह-समन्वयक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विज्ञान शिक्षा में उनके नवाचार और सतत योगदान के कारण पूर्व में उनका नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी प्रस्तावित किया जा चुका है।

इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों में बलरामपुर के शिक्षक का चयन होना न केवल जिले बल्कि पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है।

Tags