एशिया कप 2025: दिनुथ वेललागे के एक ओवर में बरसे पांच छक्के, मैच जीतने के बाद मिली दर्दनाक खबर
Asia Cup 2025: Dinuth Velalage smashed five sixes in an over, shocking news after winning the match
Fri, 19 Sep 2025
अबुधाबी में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। लेकिन इस मैच ने श्रीलंकाई ऑलराउंडर दिनुथ वेललागे के लिए एक ऐसा पल छोड़ दिया जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।
दरअसल, यह उनका करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। अफगानिस्तान की पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर फेंका, जिसमें मोहम्मद नबी ने लगातार 5 छक्के जड़ दिए। यही नहीं, नबी जब केवल 5 रन बनाकर खेल रहे थे, उस समय उनका कैच भी वेललागे से छूट गया।

मैच तो श्रीलंका के पक्ष में रहा, लेकिन इसके बाद जो खबर आई, उसने दिनुथ वेललागे को गहरे सदमे में डाल दिया। मैच खत्म होने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पिता का निधन हो गया है।
सोशल मीडिया पर यह चर्चा ज़ोरों पर है कि वेललागे के एक ओवर में पड़े पांच छक्कों का सदमा उनके पिता झेल नहीं पाए और इसी कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मृत्यु का कारण यही था।
