Asian Paints ने लखनऊ में खोले 1 कलरआइडियाज़ और 2 कलर क्यूब स्टोर

Asian Paints opens 1 ColorIdeas and 2 ColorCube stores in Lucknow
 
Asian Paints opens 1 ColorIdeas and 2 ColorCube stores in Lucknow

लखनऊ | 18 फरवरी 2026: देश की अग्रणी पेंट एवं डेकोर कंपनी Asian Paints ने लखनऊ में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए एक एक्सपीरिएंस-बेस्ड कलरआइडियाज़ स्टोर और दो कलर क्यूब स्टोर का शुभारंभ किया। इन स्टोर्स के खुलने से शहरवासियों को घर की सजावट के लिए रंग, टेक्सचर और डिजाइन चुनने का अधिक उन्नत और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलेगा।

जानकीपुरम स्थित शताक्षी एंटरप्राइजेज में कलरआइडियाज़ स्टोर, जबकि नरही बाजार स्थित अजंता प्लास्टोमर्स और लाटूश रोड स्थित गार्गा मार्बल्स में कलर क्यूब स्टोर शुरू किए गए हैं। इनका उद्घाटन एशियन पेंट्स के एजीएम (नॉर्थ-2) आशीष सिंह ने किया। इन नए स्टोर्स के साथ लखनऊ में अब एशियन पेंट्स के कुल 8 कलरआइडियाज़ और 4 कलर क्यूब स्टोर हो गए हैं, जिससे शहर में कंपनी की मौजूदगी और भी सशक्त हो गई है।

तकनीक के साथ रंगों का सही चुनाव


नए स्टोर्स को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जहां ग्राहक कलर विज़ुअलाइज़र के जरिए यह पहले ही देख सकते हैं कि चुना गया रंग उनकी दीवारों पर कैसा नजर आएगा। यह सुविधा ग्राहकों को बिना किसी भ्रम के सही निर्णय लेने में मदद करती है।

p[=\-

व्यक्तिगत सलाह और नि:शुल्क कलर कंसल्टेंसी


इन स्टोर्स की खास पहचान प्रशिक्षित कलर एक्सपर्ट्स हैं, जो घर की रोशनी, स्पेस और ग्राहक की पसंद के अनुसार रंगों की सलाह देते हैं। साथ ही, कंपनी द्वारा नि:शुल्क कलर कंसल्टेंसी सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि हर ग्राहक अपने सपनों का घर साकार कर सके।

-=\-

तेजी से विकसित हो रहे लखनऊ में प्रीमियम पेंट, नए टेक्सचर और यूनिक डिजाइन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एशियन पेंट्स द्वारा एक साथ तीन नए रिटेल फॉर्मेट की शुरुआत शहर की बदलती जरूरतों को समझने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।कंपनी का उद्देश्य साफ है—घर सजाने की पूरी यात्रा में ग्राहकों को सिर्फ पेंट नहीं, बल्कि भरोसा, तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन देना।

Tags