एशियन पेंट्स ने लखनऊ में खोले नए कलरआइडियाज़ और कलर क्यूब स्टोर्स

Asian Paints opens new ColorIdeas and ColorCube stores in Lucknow
 
dasdZ
लखनऊ, 27 अगस्त 2025: देश की अग्रणी पेंट्स और डेकोर कंपनी एशियन पेंट्स ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में अपने तीन नए स्टोर्स की शुरुआत की। इसमें एक कलरआइडियाज़ स्टोर और दो कलर क्यूब स्टोर्स शामिल हैं। इन स्टोर्स का शुभारंभ कंपनी के एवीपी आशीष रे ने किया। इस अवसर पर एजीएम (नॉर्थ-2) आशीष सिंह, आरएम पवन श्रीवास्तव और एरिया मैनेजर लखनऊ विशान्त कुमार सरकार मौजूद रहे। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनीषा लांबा ने भी तीनों स्टोर्स का दौरा कर कार्यक्रम को खास बना दिया।

fxghfg

नए स्टोर्स के लोकेशन:

  • कलरआइडियाज़ – केवल पेंट्स, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ

  • कलर क्यूब – एस.एस. ट्रेडर्स, शारदा नगर, लखनऊ

  • कलर क्यूब – भारत एंटरप्राइजेज, कबीर मार्केट, सीतापुर रोड, लखनऊ

इन स्टोर्स का उद्देश्य ग्राहकों को घर के लिए सही रंग चुनने और पेंटिंग से जुड़ी सभी ज़रूरतों को एक ही जगह पूरा करना है।

क्या खास है इन स्टोर्स में?

एशियन पेंट्स के नए कलरआइडियाज़ और कलर क्यूब स्टोर्स में ग्राहकों को आधुनिक रंगों, टेक्सचर्स और इको-फ्रेंडली पेंट्स का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही, प्रशिक्षित विशेषज्ञों की सलाह और प्रीमियम सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकेगा।

fuj

खास सुविधाएं:

  1. कस्टमाइज्ड कलर गाइडेंस – प्रशिक्षित कंसल्टेंट्स और एप्लिकेटर्स की मदद से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार रंग और डिज़ाइन चुन सकते हैं।

  2. कलर विज़ुअलाइज़र – पेंटिंग से पहले ही ग्राहक यह देख पाएंगे कि चुना गया रंग उनकी दीवारों पर कैसा लगेगा।

  3. फ्री कलर कंसल्टेंसी – कंपनी के इन-हाउस कलर एक्सपर्ट्स ग्राहकों को घर के लिए बेहतरीन रंग संयोजन की नि:शुल्क सलाह देंगे।

बदलते ट्रेंड के साथ कदमताल

लखनऊ में होम डेकोर और प्रीमियम पेंट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। यहां के ग्राहक घर की सजावट और कलर कॉम्बिनेशन को लेकर पहले से अधिक सजग हैं। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए एशियन पेंट्स ने तीन नई डीलरशिप को रिटेलिंग फॉर्मेट में लॉन्च किया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर और पर्सनलाइज्ड अनुभव मिल सके।

Tags